चीन द्वारा अरुणाचल की खिलाड़ियों को स्टेपल वीज़ा जारी किए जाने के बाद गेम्स से हटा भारत
चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की तीन खिलाड़ियों को स्टेपल वीज़ा जारी किए जाने के बाद भारत ने वहां होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में वुशू टीम भेजने से इनकार कर दिया है। भारत ने चीन की कार्रवाई को अस्वीकार्य बताया है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश को विवादित क्षेत्र बताते हुए चीन भारतीयों को स्टैम्प्ड वीज़ा देने से इनकार करता रहा है।