चीन द्वारा जारी नक्शे में अरुणाचल को अपना हिस्सा बताए जाने पर भारत ने जताया कड़ा विरोध
चीन द्वारा जारी नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश व अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताए जाने पर भारत ने 'कड़ा विरोध' दर्ज कराया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हम इन आधारहीन दावों को खारिज करते हैं, चीन की तरफ से उठाए गए ऐसे कदम सीमा मुद्दे के समाधान को केवल जटिल ही बनाएंगे।"