चीन ने 2 साल बाद भारतीयों पर लगाया गया कोविड-19 वीज़ा बैन हटाया
चीन ने कोविड-19 के मद्देनज़र लगाए गए वीज़ा प्रतिबंधों के 2 साल से अधिक समय के बाद भारतीय पेशेवरों को वीज़ा जारी करने का एलान किया है। हालांकि, पर्यटन और निजी उद्देश्यों के लिए वीज़ा सेवा अभी निलंबित ही रहेगी। पीटीआई के मुताबिक, चीन सरकार चीनी विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के आवेदनों का भी निपटारा कर रही है।