चीन ने 2023 में 1.8 लाख से ज़्यादा भारतीय नागरिकों को जारी किया वीज़ा
भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जियाओजियान ने शुक्रवार को बताया कि चीन ने 2023 में 1.8 लाख से ज़्यादा भारतीय नागरिकों को वीज़ा जारी किया। बकौल जियाओजियान, 2023 में भारत में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास ने चीन की यात्रा करने वाले भारतीयों को बेहतर सुविधा देने के लिए फिंगरप्रिंट में छूट देने समेत कई कदम उठाए थे।