चीन ने 4 साल बाद विदेशी पर्यटकों को दी तिब्बती मार्ग से एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति
चीन ने 4 साल बाद विदेशियों को तिब्बती मार्ग से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की अनुमति दी है। यह मार्ग कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से विदेशियों के लिए बंद था। गौरतलब है कि विदेशी पर्यटकों को तिब्बती मार्ग से एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए चीन के साथ-साथ तिब्बत का भी वीज़ा लेना होगा।