चीन ने आलू जैसे दिखने वाले मंगल के सबसे बड़े चांद फोबोस की हाई-रेज़ोल्यूशन तस्वीर जारी की
चीन ने शनिवार को मंगल ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस की एक हाई-रेज़ोल्यूशन तस्वीर जारी की। तस्वीर में फोबोस आलू जैसे आकार की वस्तु की तरह दिख रहा है। फोबोस पर ओपिक नामक का एक बड़ा क्रेटर (गड्ढा) भी दिख रहा है जिसका नाम एस्टोनियाई खगोलशास्त्री और खगोल विज्ञानी अर्न्स्ट ओपिक के नाम पर रखा गया था।