चीन ने कहा- ताइवान मुद्दे पर नहीं छोड़ेंगे बल प्रयोग का अधिकार; ताइवान ने दिया जवाब

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि ताइवान मुद्दे को हल करने के लिए चीन बल प्रयोग के अधिकार को कभी नहीं छोड़ेगा लेकिन वह इसके शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने कहा, "मातृभूमि (चीन) का पूर्ण एकीकरण होना ही चाहिए।" इस पर ताइवान ने कहा कि वह अपनी संप्रभुता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र से कोई समझौता नहीं करेगा।

Load More