चीन ने कार्यस्थल पर सरकारी अधिकारियों के आईफोन इस्तेमाल करने पर लगाई रोक: रिपोर्ट

'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, चीन ने सरकारी अधिकारियों के लिए कार्यस्थल पर एप्पल के आईफोन और अन्य विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं करने का आदेश जारी किया है। हालांकि, रिपोर्ट में एप्पल के अलावा अन्य फोन निर्माताओं का नाम नहीं लिखा गया है। बकौल रिपोर्ट, यह स्पष्ट नहीं है कि कितने बड़े पैमाने पर इसे लागू किया जाएगा।

Load More