चीन ने कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद पहली बार रैपिड एंटीजन टेस्ट को दी मंज़ूरी
चीन ने कहा है कि कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद पहली बार रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) के उपयोग की मंज़ूरी दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि स्व-परीक्षण किट 'रिटेल फार्मेसी, ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म्स और अन्य चैनलों' पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगी। गौरतलब है, चीन में ओमीक्रॉन वैरिएंट मामले अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।