चीन ने नाबालिगों के टैटू बनवाने पर लगाया प्रतिबंध, कहा- 'समाजवादी मूल्यों' के खिलाफ है
चीन ने सोमवार को 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के टैटू बनवाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन ने कहा है कि नाबालिगों के लिए बॉडी आर्ट 'समाजवादी मूल्यों' के खिलाफ है। नए नियमों के मुताबिक, नाबालिगों के टैटू बनाते हुए टैटू आर्टिस्ट और पार्लर के पकड़े जाने पर कानून के तहत सख्त सज़ा दी जाएगी।