चीन ने पांच महाद्वीपों के देशों की संप्रभुता का उल्लंघन किया है: अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि चीन ने पांच महाद्वीपों के देशों की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। अमेरिकी लड़ाकू विमानों द्वारा चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के कई दिनों बाद यह टिप्पणी सामने आई है। दरअसल, चीन ने स्वीकार किया है कि गुब्बारा उनका था लेकिन जासूसी के मकसद से नहीं भेजा गया था।