चीन ने भारत की ज़मीन ली है लेकिन पीएम कहते हैं किसी ने नहीं ली, यह झूठ है: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लद्दाख में कहा है कि यह एक स्ट्रैटेजिक जगह है और चीन ने हिंदुस्तान की हज़ारों किलोमीटर ज़मीन छीनी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान की एक इंच ज़मीन भी किसी ने नहीं ली, यह सरासर झूठ है। लद्दाख का हर व्यक्ति जानता है कि प्रधानमंत्री सच नहीं बोल रहे हैं।"