चीन ने रूस पर लगे प्रतिबंधों को बताया 'अवैध', कहा- रूस की मांगों को गंभीरता से लिया जाए
रूस पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और उनके सहयोगियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर चीन ने कहा है, "हम एकतरफा...अवैध प्रतिबंधों का विरोध करते हैं।" बकौल चीन, वह रूस के साथ पारस्परिक सम्मान और समानता के साथ कारोबारी समन्वय जारी रखेगा। चीन के अनुसार, पूर्व में नाटो के विस्तार संबंधी रूस की 'वैध सुरक्षा मांगों' को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।