चीन ने शुरू किया दुनिया का पहला फोर्थ जेनरेशन न्यूक्लियर रिऐक्टर पावर प्लांट
चीन ने शैनडॉन्ग में दुनिया का पहला फोर्थ जेनरेशन न्यूक्लियर रिऐक्टर पावर प्लांट लॉन्च किया है। इस प्लांट के रिऐक्टर्स प्रेशराइज़्ड पानी की जगह गैस से ठंडे रखे जाते हैं। चीन ने कोयला संचालित विद्युत संयंत्रों की संख्या और विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता घटाने के उद्देश्य से इस प्लांट को शुरू किया है। इसका निर्माण 2012 में शुरू हुआ था।