चीन, महंगाई, नोटबंदी की बात करो तो हो जाता है माइक ऑफ; यह है संसद की हालत: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान बुधवार को नांदेड़ (महाराष्ट्र) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीच में अपना माइक ऑफ कर दिया और कहा, "संसद में...माइक ऐसे बंद कर देते हैं...यहां पर तो कंट्रोल है।" उन्होंने कहा, "चीन की घुसपैठ, महंगाई, नोटबंदी, अग्निपथ या बेरोज़गारी...की बात करो तो...माइक बंद...ऐसी कर दी है...संसद की हालत।"

Load More