चीन में 20,000 स्क्रीन पर रिलीज़ होगी विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल'
ऐक्टर विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी फिल्म '12वीं फेल' चीन में 20,000 स्क्रीन पर रिलीज़ होगी। वहीं, फिल्म के प्रचार को लेकर उनके चीन जाने के सवाल पर विक्रांत ने कहा, "अभी इस बारे में बात करना जल्दबाज़ी होगी लेकिन मैं वास्तव में उत्साहित हूं क्योंकि लंबे समय के बाद ऐसा कुछ हुआ है।"