चीन में किंडरगार्टन स्कूल में शख्स ने चाकू से किया हमला, 3 बच्चों समेत 6 लोगों की हुई मौत
चीन के गुआंगदोंग प्रांत में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक 25 वर्षीय शख्स ने किंडरगार्टन स्कूल में चाकू से हमला कर दिया जिसमें 3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और वह इस हमले की वजह पता लगाने में जुटी हुई है।