चीन में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक एकदिनी मामले हुए दर्ज

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन में बुधवार को कोविड-19 के 31,444 नए मामले दर्ज किए गए जो इस महामारी की शुरुआत के बाद से वहां अब तक की सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी है। नए मामलों में से 3,927 मरीज़ लक्षण वाले जबकि 27,517 बिना लक्षण वाले हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को चीन में सर्वाधिक 29,317 दैनिक मामले सामने आए थे।

Load More