चीन में कोविड-19 के केस बढ़ने की वजह ओमीक्रॉन का अत्यंत संक्रामक स्ट्रेन BF.7 है: सरकार
केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि BF.7 नामक ओमीक्रॉन का एक नया व अत्यधिक तेज़ी से फैलने वाला स्ट्रेन चीन में कोविड-19 के मामलों में तेज़ी का कारण है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड-19 के मद्देनज़र विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, "हम हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।"