चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टर के बेहोश होकर गिरने का वीडियो आया सामने
चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल में एक डॉक्टर के बेहोश होकर गिरने का वीडियो सामने आया है। डॉक्टर एक-के-बाद-एक मरीज़ को अटेंड करता और अचानक अपनी कुर्सी पर गिरता दिख रहा है। इससे पहले महामारी विशेषज्ञ एरिक फीगल-डिंग ने कहा था कि अगले 3 महीने में चीन की 60% आबादी कोविड-19 से संक्रमित हो सकती है।