चीन में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर ईयू ने फ्री वैक्सीन देने का प्रस्ताव दिया
चीन में कोविड-19 के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी होने पर यूरोपीय संघ (ईयू) ने फ्री वैक्सीन देने का प्रस्ताव दिया है। ईयू के प्रवक्ता ने कहा कि हेल्थ कमिश्नर स्टेला कीरियाकीडस ने एकजुटता और समर्थन देने के लिए चीनी समकक्षों से बात की है। दरअसल, चीन में ज़ीरो कोविड पॉलिसी में ढील के बाद मामले बढ़ गए हैं।