चीन में कोविड-19 संकट के बीच स्थगित हुए एशियन गेम्स 2022
एशियन गेम्स 2022 के आयोजकों ने बताया है कि सितंबर में चीन के हांगजो में होने वाले गेम्स को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, चीन कोविड-19 की एक नई लहर से जूझ रहा है। हांगजो शहर शांघाई के पास स्थित है जहां कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।