चीन में घटती आबादी के बीच रिकॉर्ड निम्न स्तर पर रजिस्टर हुईं शादियां
चीन में घटती आबादी के बीच 2022 में शादियां रिकॉर्ड निम्न स्तर पर रजिस्टर हुई हैं। चीन में पिछले साल 6,83,000 कपल ने शादी की जबकि 2021 में यह आंकड़ा 8,00,000 था। वहीं, चीन में 2022 में ही 6 दशकों में पहली बार आबादी में गिरावट दर्ज की गई थी। चीन में जन्म दर 2022 में 6.77/1000 हो गई थी।