चीन में ड्राइविंग लाइसेंस के एग्ज़ाम का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने कहा- बहुत ही कठिन है
सोशल मीडिया पर तांसु एगेन नामक ट्विटर हैंडल ने 'चीन में ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा का स्टेशन' कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर किया जो अब वायरल हो गया है। वीडियो पर कई यूज़र्स ने कहा कि यह बहुत ही कठिन है। एक अन्य यूज़र ने लिखा, "यह फास्ट ऐंड फ्यूरियस के ऑडिशन जैसा लग रहा है।"