चीन में बहुमंज़िला इमारत में आग लगने पर लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर बचाई बच्चों की जान
चीन में एक बहुमंज़िला इमारत में आग लगने पर 6 लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर दो बच्चों को बचा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ये लोग इमारत के बाहर बनी ग्रिल पर चढ़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालते दिख रहे हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह घटना हुनान के शिनथियान की है।