चीन में मिला 10 करोड़ साल पुराने मेंढक का जीवाश्म, अंडाशय में मौजूद थे अंडाणु
वैज्ञानिकों ने चीन में 10 करोड़ साल पुराने मेंढक के जीवाश्म की खोज की है। इसके अंडाशय में कई अंडाणु मौजूद थे जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि मेंढक की मौत सहवास के दौरान हुई। वैज्ञानिकों को सीटी स्कैन के इस्तेमाल के बाद पता चला कि इस मेंढक का कंकाल पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था।