चीन में मिला नया 'लंग्या हेनिपावायरस', 35 लोग हुए संक्रमित
चीनी मीडिया के मुताबिक, चीन के शैनडॉन्ग और हेनान प्रांतों में पशुओं से इंसानों में फैलने वाला नया 'लंग्या हेनिपावायरस' मिला है। इससे अब तक 35 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसके मरीज़ों में बुखार, थकावट, खांसी, भूख न लगना और उल्टी आदि जैसे लक्षण हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इस वायरस से किडनी और लिवर भी खराब हो सकते हैं।