चीन में #मीटू आंदोलन का नेतृत्व करने वाली महिला पत्रकार को हुई 5 साल की जेल
चीन में #मीटू आंदोलन का नेतृत्व करने वालीं महिला पत्रकार ह्वांग शुएकिन के समर्थकों ने बताया है कि शुक्रवार को दक्षिणी चीन की एक अदालत ने शुएकिन को राष्ट्रद्रोह के मामले में दोषी करार देते हुए 5 साल जेल की सज़ा सुनाई। शुएकिन ने चीन में #मीटू आंदोलन पर कई खबरें और लेख लिखे थे।