चीन में रहस्यमयी निमोनिया के प्रकोप के बीच केंद्र ने राज्यों से तैयारियों की समीक्षा करने को कहा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन में रहस्यमयी निमोनिया फैलने के मद्देनज़र सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अस्पताल में व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की तत्काल समीक्षा करने की सलाह दी है। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 महामारी के समय मामलों की निगरानी के लिए लागू किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा गया है।