चीन में रिलीज़ होगी विक्रांत मैसी अभिनीत '12वीं फेल'
ऐक्टर विक्रांत मैसी अभिनीत '12वीं फेल' के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने बताया है कि फिल्म को इस साल चीन में रिलीज़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चीन में आयोजित हुए एक फिल्म महोत्सव में '12वीं फेल' की स्क्रीनिंग में उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। चोपड़ा ने कहा, "फिल्म वहां (चीन में) बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।"