चीन में हुआ भीषण सड़क हादसा, बस के सुरंग की दीवार से टकरा जाने से 14 लोगों की हुई मौत
बीजिंग (चीन) में एक भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, बस एक्सप्रेसवे पर सुरंग की दीवार से टकरा गई थी और इस हादसे में 37 लोग घायल भी हो गए हैं। घटना के वक्त बस में 51 लोग सवार थे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।