चीन लौटने का कोई मतलब नहीं है, मेरी पसंद भारत ही है: दलाई लामा
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि चीन लौटने का कोई मतलब नहीं है और उनकी पसंद भारत ही है। उन्होंने आगे कहा, "कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) पंडित नेहरू की पसंद था और अब यह जगह ही मेरा स्थायी निवास है।" भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश में हुई झड़प पर उन्होंने कहा कि चीज़ें सुधर रही हैं।