चीन व इंडोनेशिया ने यूएनएससी में फिलिस्तीन की पूर्ण सदस्यता के लिए समर्थन देने का किया वादा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन और इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में शुक्रवार को होने वाले मतदान से पहले फिलिस्तीन की यूएन की पूर्ण सदस्यता की दावेदारी का समर्थन करने का वादा किया है। अमेरिका द्वारा इसके विरोध की आशंका के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि अमेरिका को इसपर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बात सुननी चाहिए।