चीन सच का सामना करे व चुनाव नतीजों का सम्मान करे: चीन विरोधी लाइ की जीत पर ताइवान
ताइवान ने हालिया चुनाव में चीन विरोधी और सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार लाइ चिंग-ते की जीत के बाद कहा है कि चीन इन चुनाव के नतीजों का सम्मान करे और सच्चाई का सामना करे। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन दोनों देशों की बातचीत सही रास्ते पर लाने के लिए ताइवान का दमन करना बंद कर दे।