चीन सबको बराबर नहीं मानता, सिर्फ ताकत की भाषा समझता है: निर्वासित तिब्बत सरकार के चीफ
तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख पेनपा शेरिंग ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा है कि चीन एशिया के अन्य देशों को अपने बराबर नहीं मानता है, वह सिर्फ ताकत की भाषा समझता है। शेरिंग ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर घुसपैठ की सभी घटनाएं चीन की ओर से ही की गई हैं। बकौल शेरिंग, चीन को भारत कड़ा संदेश देता है।