चीन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाए भारत सरकार: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चीन में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर कहा है, "भारत सरकार को सबसे पहले चीन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगानी चाहिए।" उन्होंने कहा, "वहां से आने वालों को क्वारंटीन करना चाहिए।" कई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी।