चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए जापान ने कोविड-19 जांच को किया अनिवार्य

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कहा कि चीन में बढ़ते कोविड-19 के मामलों के मद्देनज़र एहतियात के तौर पर 30 दिसंबर से चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य होगी। किशिदा ने कहा, "जापान में चिंता बढ़ रही है।" गौरतलब है, मंगलवार को जापान में कोविड-19 के 2,02,853 केस दर्ज हुए।

Load More