चीन से ऋण लेने के बाद विदेशी कर्ज़ संकट के भारी जोखिम में है मालदीव: आईएमएफ
आईएमएफ ने कहा है कि मालदीव विदेशी कर्ज़ संकट के भारी जोखिम में है। चीन से भारी मात्रा में कर्ज़ ले चुके मालदीव को लेकर आईएमएफ ने कहा, "महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों के बिना कुल राजकोषीय घाटा और सार्वजनिक ऋण काफी अधिक बढ़ जाएगा।" मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने पिछले महीने डेवलपमेंट फंड्स के लिए चीन का आभार जताया था।