चीन से लौटी महिला और उसकी 6 वर्षीय बेटी तमिलनाडु में मिलीं कोविड-19 पॉज़िटिव
श्रीलंका के रास्ते चीन से तमिलनाडु के मदुरै पहुंची एक चीनी महिला और उसकी 6-वर्षीय बेटी कोविड-19 पॉज़िटिव पाई गई है। मदुरै के ज़िलाधिकारी ने कहा, "हमने दोनों को आइसोलेट कर दिया है। आगे की टेस्टिंग के लिए उनके सैंपल लैब में भेजे गए हैं।" इससे पहले आगरा में चीन से लौटा एक 40-वर्षीय शख्स कोविड-19 संक्रमित पाया गया था।