चीन से लौटे शख्स का आगरा में कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल
आगरा में शुक्रवार को चीन से लौटे एक 40-वर्षीय शख्स का कोविड-19 का टेस्ट रविवार को पॉज़िटिव आया। चीन में काम कर रहा यह शख्स छुट्टियों पर अपने घर (आगरा) आया था। शख्स को फिलहाल कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं और उसकी हालत ठीक है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है।