चीन से हालिया झड़प के बाद दिल्ली में व्यापारियों ने जलाया चीन निर्मित सामान
चीन द्वारा तवांग (अरुणाचल प्रदेश) में घुसपैठ करने की कोशिश के विरोध में बुधवार को दिल्ली में व्यापारियों ने चीन निर्मित सामान को जलाकर प्रदर्शन किया। चैंबर ऑफ ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि भारतीय सैनिकों पर हमला करने के लिए चीन को सबक सिखाना ज़रूरी है। बकौल गोयल, चीनी उत्पादों का आयात बंद होना चाहिए।