चीनी अरबपति वांग जियनलिन का बेटा चीन में एक शख्स पर हमला करने के आरोप में हुआ गिरफ्तार
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके चीनी अरबपति वांग जियनलिन के बेटे वांग सिकोंग को चीन में एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 'बीजिंग न्यूज़' के मुताबिक, सिकोंग सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने कथित तौर पर उनकी फोटो ले रहे व्यक्ति पर हमला किया था।