चीनी एयरलाइन ने खाने के मेन्यू में शामिल की 'इंपोर्टेड डॉग फूड' डिश, यात्री ने शेयर की तस्वीर
चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स की बिज़नेस क्लास में यात्रा कर चुके एक शख्स ने एयरलाइन के मेन्यू की तस्वीर फेसबुक पर शेयर की जिसमें 'इंपोर्टेड डॉग फूड' डिश भी शामिल है। शख्स ने लिखा, "यह क्या मेन्यू है?" इसपर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "शायद हॉट डॉग।" अन्य यूज़र ने लिखा, "मेन्यू की 90% अंग्रेज़ी गलत है।"