'चीनी कम' फेम अभिनेत्री स्वीनी खारा ने उर्विश देसाई से की सगाई, शेयर कीं तस्वीरें

फिल्म 'चीनी कम' फेम अभिनेत्री स्वीनी खारा ने उर्विश देसाई से सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, "आप पेपर रिंग देकर प्रपोज़ करते तो भी मैं शादी के लिए राज़ी हो जाती।" स्वीनी के पोस्ट पर अभिनेत्री अविका गौर व नविका कोटिया समेत कई हस्तियों ने कमेंट कर बधाई दी।

Load More