चीनी के निर्यात पर 31 अक्टूबर के बाद भी जारी रहेगी रोक
केंद्र सरकार ने चीनी (रॉ शुगर, रिफाइंड शुगर, वाइट शुगर और ऑर्गेनिक शुगर) के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को 31 अक्टूबर 2023 के बाद भी जारी रखने का फैसला किया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि चीनी के निर्यात पर लगाई गई यह रोक यूरोपियन यूनियन और अमेरिका पर लागू नहीं है।