चीनी दूतावास ने राजीव गांधी फाउंडेशन की मदद की शायद इसलिए राहुल चीनी भाषा बोलते हैं: नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राहुल गांधी के 'चीन हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहा है' बयान पर कहा है कि चीनी दूतावास ने राजीव गांधी फाउंडेशन की आर्थिक मदद की शायद इसलिए राहुल चीनी भाषा बोलते हैं। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के बयान ने सेना का मनोबल तोड़ा है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।"