चीनी वीज़ा घोटाला मामले में कार्ति चिदंबरम को 30 मई तक गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत

दिल्ली की एक अदालत ने चीनी नागरिकों को वीज़ा जारी करने से संबंधित कथित घोटाले के मामले में गुरुवार को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को 30 मई तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी। गौरतलब है, ईडी ने 263-चीनी नागरिकों को वीज़ा जारी करने के मामले में कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।

Load More