चीनी वीज़ा मामले में कार्ति चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की अग्रिम ज़मानत याचिका
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने चीनी नागरिकों को वीज़ा जारी करने से संबंधित कथित घोटाले को लेकर ईडी द्वारा दर्ज मामले में शनिवार को अग्रिम ज़मानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इससे पहले शुक्रवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कार्ति की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि यह अपराध बहुत गंभीर प्रकृति का है।