चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया 'कागज़-स्याही के बिना हवा में' आकृति उकेरने में सक्षम लेज़र
चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस विकसित करने का दावा किया है जिससे 'कागज़ और स्याही का उपयोग किए बिना हवा में' आकृति बनाई जा सकती है। यह डिवाइस अल्ट्रा-शॉर्ट लेज़र पल्स का उपयोग कर हवा के अणुओं से इलेक्ट्रॉन्स को अलग कर उन्हें प्रकाश में बदल देता है। इस लेज़र से उकेरी गई आकृति को 'छू' भी सकते हैं।