चीनी शख्स ने फर्ज़ी फुटबॉल बेटिंग ऐप के ज़रिए 1,200 भारतीयों से 9 दिन में ठगे ₹1,400 करोड़
पुलिस ने बताया है कि फर्ज़ी फुटबॉल बेटिंग ऐप 'दानी डेटा' के ज़रिए 9 दिनों में 1,200 भारतीयों से करीब ₹1,400 करोड़ की ठगी वाले स्कैम का मास्टरमाइंड एक चीनी शख्स है। आरोपी वू उयानबे और उसके सहयोगियों ने गुजरात में रोज़ाना करीब ₹200 करोड़ की कमाई की। मामले से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।